लाइव न्यूज़ :

भगवान का शुक्र है कि 'मीर जाफर' टीएमसी से चले गए, हमारी पार्टी बच गई: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:49 IST

Open in App

खेजुरी (पश्चिम बंगाल), 20 मार्च पश्मिच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्वी मेदिनीपुर के प्रभावशाली अधिकारी परिवार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें इस बात का सुकून है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 'मीर जाफर' (बागी) पार्टी से चले गए।

गौरतलब है कि जिले में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले अधिकारी परिवार के अधिकतर सदस्य या तो भाजपा में शामिल हो गए हैं या फिर उन्होंने भगवा पार्टी में जाने की इच्छा जतायी है।

टीएमसी के पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं और नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं।

टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने जिले के खेजुरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा को ''सामंती जमींदारों की पार्टी'' बताया और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी पूरे देश को बेचने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है।

बनर्जी ने कहा, ''भगवान का शुक्र है कि मीर जाफर (बागी) (टीएमसी से) चले गए। अब जाकर मुझे सुकून मिला। इसने हमें (पार्टी को) बचा लिया। जब भी मैं नंदीग्राम, खेजुरी या कांठी आना चाहती थी तो वे मुझे रोक दिया करते थे। जैसे कि वे यहां के जमींदार हों। अब कोई मुझे यहां आने से नहीं रोक सकता।''

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने रेलवे, बीएसएनएल और बैंकों को ''बेचकर'' देश की आम जनता के लाखों-करोड़ों रुपये चुरा लिये।

टीएमसी प्रमुख ने कहा, ''भाजपा को नोटबंदी के धन, पीएम केयर्स फंड को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।''

उन्होंने मतदाताओं से मतदान करते समय सावधान रहने और दो बार अच्छी तरह ईवीएम की जांच करने का आग्रह किया।

बनर्जी ने पार्टी का मशहूर नारा ''खेला होबे'' (खेल जारी है) लगाते हुए भाजपा को देश की सत्ता से बाहर भगाने की अपील की।

उन्होंने कहा, '' खेल इस तरह से खेलिए कि भाजपा देश से बाहर हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया