लाइव न्यूज़ :

भगवान का शुक्र है कि 'मीर जाफर' टीएमसी से चले गए, हमारी पार्टी बच गई: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 18:31 IST

Open in App

खेजुरी/पांसकुड़ा (पश्चिम बंगाल), 20 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्वी मेदिनीपुर के प्रभावशाली अधिकारी परिवार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें इस बात का सुकून है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 'मीर जाफर' (दगाबाज) पार्टी से चले गए।

गौरतलब है कि जिले में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले अधिकारी परिवार के अधिकतर सदस्य या तो भाजपा में शामिल हो गए हैं या फिर उन्होंने भगवा पार्टी में जाने की इच्छा जतायी है।

टीएमसी के पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं और नंदीग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं।

टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने जिले के खेजुरी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा को ''सामंती जमींदारों की पार्टी'' बताया और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी पूरे देश को बेचने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है।

बनर्जी ने कहा, ''भगवान का शुक्र है कि मीर जाफर (टीएमसी से) चले गए। अब जाकर मुझे सुकून मिला। इसने हमें (पार्टी को) बचा लिया। जब भी मैं नंदीग्राम, खेजुरी या कांठी आना चाहती थी तो वे मुझे रोक दिया करते थे। जैसे वे यहां के जमींदार हों। अब कोई मुझे यहां आने से नहीं रोक सकता।''

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने रेलवे, बीएसएनएल और बैंकों को ''बेचकर'' देश की आम जनता के लाखों-करोड़ों रुपये चुरा लिये।

टीएमसी प्रमुख ने कहा, ''भाजपा को नोटबंदी के धन, पीएम केयर्स फंड को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।''

उन्होंने मतदाताओं से मतदान करते समय सावधान रहने और दो बार अच्छी तरह ईवीएम की जांच करने का आग्रह किया।

बनर्जी ने पार्टी का मशहूर नारा ''खेला होबे'' (खेल जारी है) लगाते हुए भाजपा को देश की सत्ता से बाहर भगाने की अपील की।

उन्होंने कहा, '' खेल इस तरह से खेलिए कि भाजपा देश से बाहर हो जाए।''

बनर्जी ने इसके बाद पांसकुड़ा में रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ''प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 से निपटने में इस्तेमाल होने वाले पैसे चुरा लिये।''

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिये सही उम्मीदवार नहीं मिल रहे और वह विधानसभा सीटों पर अपने सांसदों को टिकट दे रही है।

टीएमसी प्रमुख ने कहा, ''भाजपा को विधानसभा चुनाव के लिये सही उम्मीदवार नहीं मिल रहे। इसलिये वह सांसदों को मैदान में उतार रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल