लाइव न्यूज़ :

ठाणे के के कोविड मरीजों की हालत स्थिर, 15 नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए : अधिकारी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 12:11 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 नवंबर जिले के एक वृद्धाश्रम में संक्रमित पाए गए 62 लोगों की हालत ‘स्थिर’ है और इनमें से 15 के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां के सिविल सर्जन डॉक्टर कैलाश पवार ने बताया कि इनमें से चार को आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

‘मातोश्री’ वृद्धाश्रम में टीके की दोनों खुराक लगवा चुके 55 वरिष्ठ नागरिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा यहां काम करनेवाले पांच कर्मी और उनके परिवार के दो सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं जिनमें डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है। इन सभी को ठाणे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद जिला प्रशासन ने भिवंडी तहसील के सोरगांव ग्राम को निरुद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया। यह वृद्धाश्रम यहीं स्थित है।

डॉक्टर पवार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों में संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ है क्योंकि ये सभी वृद्धाश्रम में एक साथ खाना खाते हैं और उठते-बैठते हैं। अस्पताल में भर्ती 62 मरीजों में से 37 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। इनमें से 41 मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।

उन्होंने बताया कि 62 मरीजों में से 15 के नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है। सभी मरीज निगरानी में हैं और अस्पताल की चिकित्सकीय टीम हर पल उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। इन्हें कम से कम 10 दिन तक अस्पताल में रखा जाएगा और उनकी स्थिति के आधार पर ही छुट्टी देने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। सोरगांव ग्राम में कुल 343 मकान हैं और इसकी कुल आबादी 1,130 है। स्थानीय लोगों के नमूने भी लिए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा