ठाणे: शिवसेना ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:15 IST2021-02-05T20:15:29+5:302021-02-05T20:15:29+5:30

Thane: Shiv Sena takes out protest march against hike in fuel prices | ठाणे: शिवसेना ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

ठाणे: शिवसेना ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

ठाणे,पांच फरवरी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शिवसेना ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला।

ठाणे के मेयर नरेश म्हास्के और शिवसेना के एमएलसी रवींद्र फाटक ने जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च का नेतृत्व किया, जिसमें पार्टी की कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।

म्हास्के ने कहा,‘‘केंद्र ने नगर निगमों की आय के सभी स्रोतों को बंद कर दिया है और अपनी परियोजनाओं में देरी कर रहा है। ईंधन की कीमतों में यह वृद्धि आम नागरिकों की मुसीबतों को बढ़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thane: Shiv Sena takes out protest march against hike in fuel prices

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे