ठाणे: देह व्यापार गिरोह का भंडोफोड़, चार महिलाओं को छुड़ाया गया
By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:12 IST2020-12-20T17:12:21+5:302020-12-20T17:12:21+5:30

ठाणे: देह व्यापार गिरोह का भंडोफोड़, चार महिलाओं को छुड़ाया गया
ठाणे, 20 दिसंबर ठाणे जिले के कल्याण इलाके में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद चार महिलाओं को बचाया गया और एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस पीआरओ सुवर्णा अडसुले ने कहा कि एक गुप्त जानकारी मिलने के बाद शनिवार शाम को कोलशेवाड़ी में छापे मारे गए और मोहन बर्मन (33) को चार महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के लिए गिरफ्तार किया गया। सभी युवतियों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है।
अधिकारी ने कहा कि भादसं और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।