लाइव न्यूज़ :

ठाणे पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से आईटी पेशेवर को बचाया, दो महिलाओं सहित सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:25 IST

Open in App

ठाणे, दो नवंबर महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने पास के पालघर जिले से अपहर्ताओं के चंगुल से एक आईटी पेशेवर को बचा लिया और दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवक को छोड़ने के बदले अपहर्ता चार लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे।

सहायक पुलिस आयुक्त (वाग्ले एस्टेट डिवीजन) जयंत बाजबाले ने सोमवार को बताया कि 20 वर्षीय अभिषेक गुप्ता शनिवार को अपने काम पर थे। उनकी एक मित्र नरगिस मोहम्मद जावेद ने दोपहर बाद उन्हें फोन कर वसई स्थित एक रेस्तरां में बुलाया।

उन्होंने कहा, ‘‘गुप्ता जब वहां पहुंचे तो सात लोगों के एक समूह ने एक एसयूवी में उनका अपहरण कर लिया। पहले वह उन्हें मानोर ले गए और फिर विरार के बलूच नगर स्थित एक फ्लैट में ले गए। उन्होंने गुप्ता के साथ मारपीट की और उनके भाई को फोन कर चार लाख रुपये मांगे।’’

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीमों ने रविवार देर रात गुप्ता को बचाने का अभियान शुरू किया जो सोमवार तड़के तक चला। आखिर में गुप्ता को संबंधित फ्लैट से मुक्त करा लिया गया।

उन्होंने कहा कि फिरौती के लिए अपहरण और अन्य आरोपों में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos