लाइव न्यूज़ :

परमबीर मामले में ठाणे के पुलिस आयुक्त ने दो विशेष अभियोजकों में से एक को हटाने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 12:58 IST

Open in App

ठाणे, 27 नवंबर ठाणे के पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के मामले में दो विशेष लोक अभियोजकों में से एक की नियुक्ति रद्द करने का आग्रह किया है।

ठाणे नगर पुलिस थाने में दर्ज जबरन वसूली के मामले में शुक्रवार को परमबीर सिंह के पेश होने के बाद 11 अक्टूबर को लिखा यह पत्र मीडिया में सार्वजनिक हुआ।

पत्र में कहा गया है, ‘‘हमारे अनुरोध के अनुसार अधिवक्ता शेखर जगताप को नौ अगस्त, 2021 को मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया था। राज्य सरकार के गृह विभाग ने यह नियुक्ति की थी। लेकिन हमें पता चला है कि राज्य के कानून और न्यायपालिका विभाग ने 30 सितंबर, 2021 को इसी मामले में अधिवक्ता प्रदीप घरात को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है।’’

पत्र के अनुसार मामले में जांच अंतिम चरण में है। एक सप्ताह में आरोप पत्र दाखिल किया जाना है और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इस स्तर पर यह स्पष्ट नहीं है कि विशेष लोक अभियोजक को क्यों बदला गया।

ठाणे के पुलिस आयुक्त ने राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इसके अलावा, दो विशेष लोक अभियोजक होने से मामला प्रभावित होगा। इसलिए, हम आपसे मामले में अधिवक्ता प्रदीप घरात की नियुक्ति को रद्द करने का अनुरोध करते हैं।’’

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह शुक्रवार को अपने और 28 अन्य के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के मामले में ठाणे नगर पुलिस थाने में पेश हुए। यह मामला इस साल जुलाई में बिल्डर और सट्टेबाज केतन तन्ना की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया