लाइव न्यूज़ :

ठाणे पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, चरस, गांजा बरामद

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:50 IST

Open in App

ठाणे, 30 जून महाराष्ट्र के ठाणे शहर से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 37.88 लाख रुपये कीमत का गांजा और चरस की बरामदगी की गयी है।

शिल-डायघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चंद्रकांत जाधव ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने देसाई नाका पर एक जाल बिछाया और तीन व्यक्तियों को रोका जो वहां कथित रूप से प्रतिबंधित पदार्थ बेचने आए थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी एरिकैक बेनेट बिलेन (27), सुमेध कस्बे (24) और प्रवीण चौधरी (47) के पास चरस और गांजा था जिसकी कीमत करीब 37.88 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि स्वापक औषधि और मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत तीनों के खिलाफ शिल डायघर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रतिबंधित पदार्थ के स्रोत की तहकीकात कर रही है और उन ग्राहकों का पता लगा रही है जिन्हें आरोपी नशीला पदार्थ बेचने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!