Thane Municipal Corporation Results: 131 सीट पर चुनाव, 33 पर भाजपा-शिवसेना, राज और उद्धव ठाकरे 4 सीट पर आगे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2026 13:05 IST2026-01-16T12:25:49+5:302026-01-16T13:05:24+5:30
Thane Municipal Corporation Results LIVE:

Thane Municipal Corporation Results LIVE
Thane: महाराष्ट्र भर के 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य में निकाय चुनाव के लिए मतदान 15 जनवरी को हुआ था। 2,869 सीटों पर मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा 39,000 मतदान केंद्र बनाए गए थे। ठाणे नगर निगम में 131 सीटें हैं। 33 सीट पर भाजपा-शिवसेना और राज और उद्धव ठाकरे 4 सीट पर आगे हैं। ठाणे में भाजपा ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा। वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एमएनएस और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने अलग गठबंधन बनाया।
अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा। 29 नगर निगमों में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी), ठाणे, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर), पुणे, नासिक, नागपुर, जलगांव, अहमदनगर (अहिल्यानगर), कोल्हापुर, भिवंडी-निजामपुर, नांदेड़-वाघाला, मालेगांव, लातूर, परभणी, नवी मुंबई, वसई-विरार शहर, पिंपरी-चिंचवड़, सोलापुर, अमरावती शामिल हैं। अकोला, मीरा भयंदर, पनवेल, चंद्रपुर, सांगली-मिराजपुर-कुपवाड, धुले, इचलकरंजी और जालना हैं।
राकांपा के प्रतिद्वंद्वी धड़ों ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड में स्थानीय गठबंधन किया। इन नगर निगमों के चुनाव कई वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए जबकि इनमें से अधिकतर के कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे। इनमें से नौ नगर निगम मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में आते हैं।
जिन नगर निगमों में मतदान हुआ, उनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।