लाइव न्यूज़ :

ठाणे के महापौर ने शहर को स्वच्छता पुरस्कार मिलने की सूचना नहीं देने का निकाय प्रशासन पर लगाया आरोप

By भाषा | Updated: November 25, 2021 13:34 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 25 नवंबर ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के ने नगर निकाय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसने नगर निगम को केंद्र सरकार का ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार’ 2021 मिलने को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा।

महापौर ने नगरपालिका आयुक्त विपिन शर्मा को कड़े शब्दों में पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें ठाणे नगर निगम (टीएमसी) को पुरस्कार मिलने का पता प्रिंट मीडिया से चला। पिछले सप्ताह घोषित किए गए पुरस्कारों में ठाणे नगर निगम को ‘‘कचरा मुक्त शहर और अपशिष्ट प्रबंधन’ श्रेणी में 14वां स्थान मिला है।

उन्होंने मीडिया के साथ बुधवार को साझा किए गए पत्र में कहा, ‘‘निकाय प्रशासन महापौर और निर्वाचित प्रतिनिधियों का अपमान कर रहा है और उन्हें दरकिनार कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पुरस्कार के बारे में उन्हें सूचित करने का शिष्टाचार भी नहीं दिखाया।

म्हास्के ने दावा किया, ‘‘अन्य नगर निकायों में, महापौर और अन्य पदाधिकारी पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित थे, लेकिन ठाणे के मामले में, निकाय अधिकारियों ने महापौर और अन्य पदाधिकारियों को सूचित नहीं किया। यहां तक ​​कि अपशिष्ट प्रबंधन के अतिरिक्त नगर आयुक्त प्रभारी को भी इस बारे में नहीं बताया गया।

उन्होंने कहा कि टीएमसी के निर्वाचित प्रतिनिधि प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने और महापौर का ‘‘बार-बार अपमान’’ किए जाने से खफा हैं। उन्होंने कहा कि वे ‘‘असहयोग आंदोलन’’ की योजना बना रहे हैं।

महापौर ने आयुक्त से मामले की जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल