लाइव न्यूज़ :

ठाणे: इमारत के बिजली मीटर वाले कमरे में आग लगी, 17 परिवारों को बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 09:21 IST

Open in App

ठाणे, 16 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को चार मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर वाले कमरे में आग लगने के बाद उस इमारत में रहने वाले 17 परिवारों को वहां से निकाला गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कलवा इलाके में खारेगांव की रखमा सोसाइटी के बिजली मीटर कक्ष में तड़के 4 बजकर 45 मिनट पर आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने से बिजली के 16 मीटर जल गए। घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का दल, पुलिस और बिजली आपूर्ति कंपनी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। आग को बुझा लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एहतियाती तौर पर 17 परिवारों को इमारत से निकाला गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह