ठाणे: बिल्डरों से आठ करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:41 IST2020-12-29T21:41:39+5:302020-12-29T21:41:39+5:30

Thane: couple arrested for recovering eight crore rupees from builders | ठाणे: बिल्डरों से आठ करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

ठाणे: बिल्डरों से आठ करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

ठाणे, 29 दिसंबर अवैध निर्माण की फर्जी शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर बिल्डरों से आठ करोड़ रुपये वसूलने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली शहर से मंगलवार को एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विष्णु नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एसएस साबले ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में कई बिल्डरों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी और उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विद्या म्हात्रे और उसके पति विश्वनाथ म्हात्रे को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि दंपति ने सरकारी एजेंसियों के समक्ष अवैध निर्माण की फर्जी शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर बिल्डरों से छह करोड़ रुपये की रकम वसूल की।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को कथित तौर पर धमकी देकर चार फ्लैट और दो दुकानें भी अपने नाम करवा लीं, जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thane: couple arrested for recovering eight crore rupees from builders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे