ठाणे नगर निकाय म्हाडा के अस्पताल से उपकरण ले गया : आव्हाड

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:49 IST2021-04-02T19:49:51+5:302021-04-02T19:49:51+5:30

Thane civic body carrying equipment from MHADA hospital: Awhad | ठाणे नगर निकाय म्हाडा के अस्पताल से उपकरण ले गया : आव्हाड

ठाणे नगर निकाय म्हाडा के अस्पताल से उपकरण ले गया : आव्हाड

ठाणे, दो अप्रैल महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ठाणे नगर निगम के अधिकारी कौसा स्थित कोविड-19 अस्पताल से ‘म्हाडा’ की मंजूरी लिए बिना 14 करोड़ रुपये के उपकरण लेकर चले गए हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं मुम्ब्रा-कलावा से विधायक आव्हाड ने बताया कि महाराष्ट्र आवास एव क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) जो उनके विभाग के अंतर्गत आता है ने पिछले साल कोविड-19 महामारी चरम पर पहुंचने के दौरान इन उपकरणों को दान में दिया था।

मंत्री ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की तो उपकरणों को नहीं पाया।

आव्हाड ने कहा कि ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई की है और उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

मंत्री ने कहा, ‘‘म्हाडा ने इस केंद्र को स्थापित करने में 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ये उपकरण म्हाडा के हैं और ठाणे नगर निगम उन्हें इस तरह से नहीं ले जा सकता। इन उपकरणों को तुरंत कौसा कोविड-19 केंद्र को वापस किया जाना चाहिए नहीं तो मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि 92 वेंटिलेटर भी गायब हैं और ठाणे नगर निगम के अधिकारियों को ठीक हालत में उन्हें यथाशीघ्र कौसा कोविड-19 अस्पताल को लौटाने को कहा गया है।

इस पूरे प्रकरण पर ठाणे नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका या उन्होंने टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thane civic body carrying equipment from MHADA hospital: Awhad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे