लाइव न्यूज़ :

'जय श्री राम' का नारा लगाने के बाद भी कैब ड्राइवर को तारों से पीटा

By रजनीश | Updated: June 28, 2019 08:14 IST

पीड़ित युवक फैसल खान कैब ड्राइवर है। फैसल सोमवार सुबह करीब 3 बजे मानव कल्याण हॉस्पिलटल से यात्रियों को रिसीव करने के बाद मुंबई की तरफ जा रहा था उसी दौरान कार टूट गई।

Open in App

ठाणे के दिवा क्षेत्र में 25 साल के एक युवक को सोमवार को 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए पीटा गया। युवक को पीटने वाले तीनों आरोपी दिवा के ही अगसां गांव के निवासी हैं। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पीड़ित युवक फैसल खान कैब ड्राइवर है। फैसल सोमवार सुबह करीब 3 बजे मानव कल्याण हॉस्पिलटल से यात्रियों को रिसीव करने के बाद मुंबई की तरफ जा रहा था उसी दौरान कार टूट गई।

फैसल ने बताया कि वह पार्किंग लाइट ऑन कर कार को दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान एक बाइक से तीन आदमी आए और कार की खिड़कियों को पीटना स्टार्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि वो शराब की रेकी कर रहे थे और जानना चाहते हैं कि उसने सड़क के बीच में कार क्यों रोक दिया।

इसके बाद उन्होंने फैसल के कार की चाबी खींच ली और कार के एक यात्री और खान को बाहर खींच लिया और उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। उन्होंने फैसल को उसके धर्म के लिए गाली देना शुरू किया और कहा कि जै श्री राम का नारा लगाओ तो तुम्हें जाने देंगे।

इसके बाद फैसल ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराया और अपने साथ हुई शारीरिक हिंसा और फोन चोरी की घटना को बताया। उसने कहा कि वह सदमें में था और अपने परिवार को लेकर चिंतित था। फैसल ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उसे कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। मंगलवार को पुलिस को दिए अपने बयान में फैसल ने जय श्री राम बोलने के लिए मजबूर करने सहित पूरी घटना बताई।

पुलिस को दिए बयान में खान ने कहा कि आरोपियों ने मुझे तार से मारना शुरू किया तो मेरे मुंह से 'या अल्लाह' निकला तो उन्होंने मुझे कहा कि अगर में बचना चाहता हूं तो जै श्री राम बोलूं।

पुलिस ने बताया कि फैसल ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था इससे हमें आरोपियों का पता लगाने में मदद मिली। बाइक जयदीप मुंधे की थी। इसके अलावा दो अन्य आरोपी मंगेश मुंडे और अनिल सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।

फैसल ने कहा कि हमने इस तरह की घटनाओं के बारे में समाचार, सोशल मीडिया के देखा सुना था लेकिन अब यह मेरे साथ हुआ है और मुझे बहुत डर लग रहा है लेकिन इस मामले में पुलिस बहुत सहयोगी और मददगार रही।

यह घटना हाल ही में झारखंड में घटी युवक तबरेज अंसारी की मौत के बाद की है। तबरेज को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। तबरेज को भी जय श्री राम और जय हनुमान बोलने के लिए मजबूर किया गया था। भीड़ ने नारा लगाने के बाद भी उसे मारना जारी रखा और अंत में उसकी जान चली गई।   

टॅग्स :मुंबईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल