लाइव न्यूज़ :

3 अस्पतालों ने दो महिलाओं का इलाज करने से कर दिया इनकार, गर्भवती महिला की मौत

By भाषा | Updated: May 31, 2020 18:08 IST

तीनों अस्पताल ठाणे नगर निगम के मुंब्रा इलाके में हैं और नगर निकाय ने इन्हें सील कर दिया है...

Open in App

कोरोना वायरस महामारी के बीच दो मरीजों का इलाज करने से इंकार करने पर ठाणे पुलिस ने तीन अस्पताल प्रबंधनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक गर्भवती महिला थी, जिसकी ऑटोरिक्शा में ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि तीनों अस्पताल ठाणे नगर निगम के मुंब्रा इलाके में हैं और नगर निकाय ने इन्हें सील कर दिया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘26 मई को गर्भवती महिला असमा मेहदी (26) का दो अस्पतालों ने इलाज करने से इंकार कर दिया और वह जिस ऑटोरिक्शा से आई थी उसी में उसकी मौत हो गई। तीसरे अस्तपाल ने 25 मई को महक खान नाम की महिला का इलाज करने से इंकार कर दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ठाणे नगर निगम की शिकायत पर मुंब्रा पुलिस ने तीनों अस्पतालों के खिलाफ भादंसं, महामारी रोग कानून और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।’’

एक अन्य मामले में लॉकडाउन के दौरान नगर निगम के एक अधिकारी को मुंब्रा में लोगों से दुर्व्यवहार को लेकर छुट्टी पर भेज दिया गया है। इस वाकये का एक वीडियो सामने आया था । निगम द्वारा जारी आदेश के आनुसार कलवा-मुंब्रा वार्ड के उप नगर आयुक्त मनीष जोशी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी