लाइव न्यूज़ :

थेल्स समूह भारतीय सशस्त्र बलों को साइबर सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की योजना बना रहा

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर रक्षा क्षेत्र की फ्रांस की अग्रणी कंपनी थेल्स ग्रुप नये युग की साइबर सुरक्षा समाधान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ‘बिग डेटा एनालिटिक्स’ में उच्च स्तर की क्षमताओं के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को पूरा करने पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रही है।

थेल्स ग्रुप के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पैट्रिस केन ने कहा कि कंपनी भारत में अपना विस्तार करने पर गौर कर रही है, खासतौर पर उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो सशस्त्र बलों के लिए अहम होगी।

भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना भविष्य की सुरक्षा चिंताओं से निपटने के लिए नैनोप्रौद्योगिकी, क्वांटम कंप्यूटिंग , कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन और रोबोटिक प्रौद्योगिकी जैसी भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकियां हासिल करने पर जोर दे रही हैं।

केन ने कहा कि थेल्स समूह साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल समाधान सहित कई क्षेत्रों में भारत में अपना संपूर्ण दायरा विस्तारित करने का लक्ष्य बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सोनार, रेडार और अन्य मंचों के क्षेत्र में भारत के रक्षा क्षेत्र में रक्षा प्रौद्योगिकी साझा करने में भागीदारी बढ़ाने पर भी गौर कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए