लाइव न्यूज़ :

ठाकुर ने फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति के 'अतिक्रमण' के लिए मुकदमा चलाने की मांग की

By भाषा | Updated: November 26, 2020 01:10 IST

Open in App

जम्मू, 25 नवंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में गुपकर गठबंधन द्वारा अपने आवासों और कार्यालयों की स्थापना के लिए कथित रूप से ‘सरकारी जमीनों को हथियाने’ की ‘गैरकानूनी गतिविधियों’ पर सवाल उठाया और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति के ‘अतिक्रमण’ के लिए मुकदमा चलाने की मांग की।

जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने अन्य पार्टी नेताओं के साथ सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर में प्रचार किया, जहां 28 नवंबर को चुनाव होने हैं।

ठाकुर ने गुपकर गठबंधन की कथित ‘गैरकानूनी गतिविधियों’ पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘फारूक अब्दुल्ला पर धोखाधड़ी, जालसाजी, सार्वजनिक संपत्ति के अतिक्रमण के लिए मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और विश्वास व्यक्त करता हूं कि जल्द ही अन्य सभी भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले सामने आएंगे।’’

ठाकुर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और पीडीपी को पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव