लाइव न्यूज़ :

ठाकुर ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने पर की केरल सरकार की आलोचना

By भाषा | Updated: March 21, 2021 12:09 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोना तस्करी मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए केरल में माकपा नीत एलडीएफ सरकार की आलोचना की और कहा कि जांच को प्रभावित करने का इस तरह का कोई भी प्रयास ‘स्पष्ट रूप से दिखाता है कि उन्हें किस बात से दिक्कत हो रही है।’

ठाकुर ने कहा,‘‘ अगर वे ईडी के अधिकारियों ने खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराकर जांच की प्रगति को बाधित करने का प्रयास करते हैं तो यह स्पष्ट दिखता है कि उन्हें कौन की बात परेशान कर रही है।’’

केन्द्रीय मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘.....वे इन अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पा रहे हैं।’’

दरअसल केरल पुलिस ने सोने की तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश पर कथित तौर पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाने के लिए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा-राजग उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए ठाकुर केरल में हैं और उन्होंने प्रश्न किया कि किसके निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा,‘‘ भ्रष्टाचार वाम सरकार का हॉलमॉर्क है, और इस संबंध में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि कौन भयभीत है।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी जांच के बाद नाम का खुलासा करेंगे, लेकिन केरल की जनता जानती है कि इस मामले में कौन शामिल है।

गौरतलब है कि यूएई वाणिज्य दूतावास की पूर्व कर्मचारी सुरेश, सोने की तस्करी के मामले की मुख्य आरोपी है और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल