लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में ठक्कर को जमानत मिली लेकिन दोबारा गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:51 IST

Open in App

नागपुर, दो नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के खिलाफ ट्विटर पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किए गए ट्विटर उपयोगकर्ता समीत ठक्कर को सोमवार को स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई। हालांकि, मुंबई पुलिस ने बाद में उसे फिर गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) एम वी भराडे ने नागपुर पुलिस द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज प्राथमिकी के मामले में ठक्कर को जमानत दे दी।

इस बीच, अदालत परिसर में मौजूद वीपी रोड थाने की पुलिस ने न्यायाधीश से अनुमति मिलने के बाद ठक्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हीं टिप्पणियों से संबंधित अन्य मामले में यह गिरफ्तारी की।

नागपुर के सिताबुल्दी थाने में स्थानीय शिवसेना नेता नितिन तिवारी की शिकायत के आधार पर ठक्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर