लाइव न्यूज़ :

थाइलैंड कोर्ट ने दिया भारत को झटका, दाऊद इब्राहिम के करीबी मुन्ना झिंगड़ा का प्रत्यर्पण टला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 08:16 IST

भारत को उम्मीद थी गैंगस्टर मुन्ना के प्रत्यर्पण से दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में उपस्थिति की पुष्टि हो जाती। फर्जी पासपोर्ट में मुन्ना का नाम मोहम्मद सलीम बताया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान थाइलैंड के सिस्टम में मौजूद ISI कॉन्टैक्ट के जरिये अपने पावर का इस्तेमाल कर फैसला अपने पक्ष में चाहता है।  ISI ने ही मुन्ना का पाकिस्तान का फेक पासपोर्ट बनाया था।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के एक बड़े गैंगस्टर को थाइलैंड से वापस लाने के भारत के प्रयास को बड़ा झटका लगा है। मुन्ना झिंगड़ा नाम का यह गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या के प्रयास में 16 सालों से थाइलैंड की जेल में सजा काट चुका है। 

थाइलैंड की अदालत ने एक निचली अदालत के 2018 में दिये गये उस फैसले को खारिज कर दिया है जिसमें उसे भारतीय नागरिक बताया गया था और इसी आधार पर उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी गई थी। भारत की खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने इस फैसले पर निराशा जाहिर किया।

भारत को उम्मीद थी गैंगस्टर मुन्ना के प्रत्यर्पण से दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में उपस्थिति की पुष्टि हो जाती। खुफिया सूत्रों के मुताबिक यही वजह है कि पाकिस्तान थाइलैंड के सिस्टम में मौजूद ISI कॉन्टैक्ट के जरिये अपने पावर का इस्तेमाल कर फैसला अपने पक्ष में चाहता है। 

सूत्रों के मुताबिक थाइलैंड कोर्ट का फैसला ISI के लिये सफलता है और भारत के लिये झटका है। बताया जा रहा है कि ISI ने ही मुन्ना का पाकिस्तान का फेक पासपोर्ट बनाया जिसमें उसका नाम मोहम्मद सलीम बताया गया। छोटा राजन को मारने के लिये मुन्ना जब फेक पासपोर्ट के साथ थाइलैंड पहुंचा तो वहां उसके सुरक्षा का जिम्मा पाकिस्तानी दूतावास के हवाले ही था। 

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमथाईलैंडपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल