लाइव न्यूज़ :

जननांगों में 25000 यूरो छिपाकर थाईलैंड जा रही अफ्रीकी महिला को मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ा

By भाषा | Updated: August 29, 2019 06:17 IST

छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की सिपाही शिल्पा जैन ने महिला की संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दिया। उन्होंने महिला की सघन जांच की और उसके जननांगों से 25 हजार यूरो (लगभग 20 लाख रुपये) मिले।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई हवाई अड्डे पर कथित रूप से अपने जननांगों में 25 हजार यूरो छिपाकर ले जा रही सेनेगल की एक महिला को पकड़ा गया है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

मुंबई हवाई अड्डे पर कथित रूप से अपने जननांगों में 25 हजार यूरो छिपाकर ले जा रही सेनेगल की एक महिला को पकड़ा गया है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार रोखायतू ग्यूये नामक महिला को मंगलवार को बैंकॉक के लिये 'थाई एयरवेज' की उड़ान लेनी थी।

बयान में कहा गया है कि छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ की सिपाही शिल्पा जैन ने महिला की संदिग्ध गतिविधियों पर ध्यान दिया। उन्होंने महिला की सघन जांच की और उसके जननांगों से 25 हजार यूरो (लगभग 20 लाख रुपये) मिले।

सीआईएसएफ ने कहा कि पूछताछ के दौरान वह इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा ले जाने के लिये वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाई। मामले की जानकारी सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और सीमाशुल्क अधिकारियों को दी जा चुकी है।

सुरक्षा बल ने कहा कि महिला और उससे बरामद 25 हजार यूरो को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये सीमाशुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों