लाइव न्यूज़ :

ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग का दौरा किया, फसल को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 12:26 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कोंकण क्षेत्र में चक्रवात ताउते से बुरी तरह प्रभावित हुए रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों के प्रशासन को, चक्रवात ताउते की वजह से फसलों को हुए नुकसान का आकलन दो दिनों में करने के आदेश दिए।

ठाकरे सुबह रत्नागिरि पहुंचे और चक्रवात की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला प्राधिकारियों के साथ बैठकें की।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मैंने कहा कि बागवानी और कृषि को हुए नुकसान का आकलन दो दिन में पूरा किया जाए। प्रक्रिया पूरी हो जाने और किस हद तक नुकसान हुआ है, इसका अनुमान लग जाने के बाद वित्तीय मदद देने के बारे में निर्णय किया जाएगा।’’

रत्नागिरि के बाद ठाकरे सिंधुदुर्ग जिला गए।

चक्रवात ने महाराष्ट्र के कई तटीय जिलों में भी तबाही मचाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया