ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग का दौरा किया, फसल को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा

By भाषा | Updated: May 21, 2021 12:26 IST2021-05-21T12:26:29+5:302021-05-21T12:26:29+5:30

Thackeray visited Cyclone affected Ratnagiri, Sindhudurg, asked to assess crop damage | ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग का दौरा किया, फसल को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा

ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग का दौरा किया, फसल को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा

मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कोंकण क्षेत्र में चक्रवात ताउते से बुरी तरह प्रभावित हुए रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों के प्रशासन को, चक्रवात ताउते की वजह से फसलों को हुए नुकसान का आकलन दो दिनों में करने के आदेश दिए।

ठाकरे सुबह रत्नागिरि पहुंचे और चक्रवात की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला प्राधिकारियों के साथ बैठकें की।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मैंने कहा कि बागवानी और कृषि को हुए नुकसान का आकलन दो दिन में पूरा किया जाए। प्रक्रिया पूरी हो जाने और किस हद तक नुकसान हुआ है, इसका अनुमान लग जाने के बाद वित्तीय मदद देने के बारे में निर्णय किया जाएगा।’’

रत्नागिरि के बाद ठाकरे सिंधुदुर्ग जिला गए।

चक्रवात ने महाराष्ट्र के कई तटीय जिलों में भी तबाही मचाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Thackeray visited Cyclone affected Ratnagiri, Sindhudurg, asked to assess crop damage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे