लाइव न्यूज़ :

ठाकरे को स्वस्थ होने तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए: भाजपा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 14:05 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को स्वस्थ होने तक अपनी जिम्मेदारियां किसी और को सौंप देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उनकी अनुपस्थिति ‘‘अनुचित’’ है।

पाटिल ने बुधवार को सत्र शुरू होने से पहले विधान भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया।

पाटिल ने कहा, ‘‘यदि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र विधासभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने में असमर्थ हैं, तो उन्हें अपने कार्यों के लिए किसी को नामित करना चाहिए। यह अनुचित है कि मुख्यमंत्री विधायिका की कार्यवाही से अनुपस्थित रहें। हम सत्र से मुख्यमंत्री की पूर्ण अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं करेंगे।’’

भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने स्वास्थ्य को देखते हुए, शिवसेना या उनके परिवार में से किसी और को अपना प्रभार सौंप देना चाहिए।

सत्तारूढ़ सहयोगियों पर कटाक्ष करते हुए, पाटिल ने कहा, ‘‘ उन्हें, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पर भरोसा नहीं है, क्योंकि वे पद नहीं छोडेंगे। वह अपने बेटे एवं राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे को कार्यभार सौंप सकते हैं।’’

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने हालांकि, कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने विधायिका की कार्यवाही के लिए तैयारी कर ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत ठीक है और वह कभी भी विधानसभा आ सकते हैं। किसी और को कार्यभार सौंपने की जरूरत नहीं है। वह घर से ही काम कर रहे हैं।’’

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे (61) की हाल ही में गर्दन की हड्डी की सर्जरी हुई थी, जिसके लिए वह तीन सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से ठाकरे अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ से काम कर रहे हैं और मंत्रिमंडल की सभी बैठकों में ऑनलाइन हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में विधान भवन का दौरा भी किया था। तब सर्जरी के बाद वह पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए थे।

ठाकरे ने मंगलवार को, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंत्रिमंडल की बैठक की और शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर विधायकों की चाय पार्टी में शामिल हुए।

इस बीच, सत्र शुरू होने से पहले, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने विधान भवन में सत्तारूढ़ एमवीए के विधायकों को संबोधित किया। एमवीए नेताओं ने विधान भवन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित