लाइव न्यूज़ :

यदि कोविड-19 के मामले बढ़ते रहते हैं तो ठाकरे हैं लॉकडाउन के पक्ष में: टोपे

By भाषा | Updated: March 22, 2021 22:53 IST

Open in App

पुणे, 22 मार्च महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि यदि राज्य को दूसरे लॉकडाउन से बचना है तो लोगों को कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन करना ही चाहिए।

टोपे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मत है कि कुछ शहरों में यदि कोविड-19 के नये मामले बढ़ते रहते हैं तो लॉकडाउन लगाना जरूरी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले वह मुख्यमंत्री से मिले थे।

मंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझसे कहा कि यदि अगले कुछ दिनों के दौरान राज्य में रोजाना मामले 25000-30000 के बीच रहते हैं तो हमें कुछ कड़े कदम उठाने होंगे। उनका विचार था कि यदि आंकड़े बढ़ते रहेंगे तो हमें कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाना होगा।’’

टोपे ने कहा, ‘‘ मैं लोगों से मुख्यमंत्री की चेतावनी पर सकारात्मक ढंग से ध्यान देने तथा लॉकडाउन से बचने के लिए कोविड-19 के नियमों जैसे मास्क लगाने, हाथ बार बार धोने और एक दूसरे के बीच दूरी बनाकर रखने की अपील करता हूं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र ने राज्यों से कहा है कि कोविशील्ड की दो खुराक के बीच 45 से 60 दिनों का फर्क होगा , हालांकि कोवैक्सीन की खुराकों के बीच अंतर पहले की तरह 28 दिन ही रहेगा।

टोपे ने कहा, ‘‘ उनके (विशेषज्ञों के) अनुमान के अनुसार कोविड-19 का ग्राफ अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा और उसके बाद उसमें गिरावट आएगी। मैं समझता हूं कि यह शीर्ष पर हेागा और मुझे आशा है कि फिर उसमें गिरावट आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब