लाइव न्यूज़ :

किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही ठाकरे सरकार: फडणवीस

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:59 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर राज्य के किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने और मराठा आरक्षण के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में विफल रही है।

शनिवार को महा विकास आघाडी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा हुआ।

फडणवीस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ठाकरे सरकार किसानों को वित्तीय सहायता देने में विफल रही है। सरकार ने पूरी तरह उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया है। कीड़ों के हमले से कपास, सोयाबीन की फसलें नष्ट हो गईं लेकिन किसानों को कोई सहायता नहीं दी गई।”

उन्होंने कहा, “यह सरकार मराठा आरक्षण पर भी विफल हुई है।”

फडणवीस ने कहा, “राज्य के कुछ मंत्री, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर जानबूझकर विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। वह सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह सरकार जानबूझकर उच्चतम न्यायालय में हीला हवाली कर रही है।”

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे को छोड़कर महाराष्ट्र में ऐसे मुख्यमंत्री कभी नहीं देखे जो विपक्ष को इतना धमकाते हों।

फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे द्वारा सामना (शिवसेना के मुखपत्र) को हाल ही में दिया गया साक्षात्कार उस संवैधानिक पद के अनुकूल नहीं था जिस पर वह हैं।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय और बंबई उच्च न्यायालय के हालिया फैसले राज्य की चरमराती व्यवस्था बताने के लिए पर्याप्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!