लाइव न्यूज़ :

ठाकरे ने ओमीक्रोन के मद्देनजर टीकाकरण में तेज़ी लाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:10 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कोरोन वायरस रोधी टीकाकरण तेज़ करने का आदेश दिया। वहीं राज्य मंत्रिमंडल ने दुनिया भर में कोविड के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के तेजी से प्रसार पर चिंता व्यक्त की।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, मंत्रिमंडल की बैठक में, ठाकरे ने अधिकारियों को टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया, खासकर उन क्षेत्रों में जहां पात्र आबादी में टीका लगवाने वाले लोगों का अनुपात कम है।

बयान के मुताबिक, राज्य में अबतक कोविड रोधी टीके की 12,03,18,240 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। उसमें बताया गया है कि अबतक 4,37,46,512 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है जबकि 7,65,71,728 लोगों के टीके की एक खुराक लगाई गई है।

बयान के मुताबिक, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 76.69 प्रतिशत लोगों ने कम से कम एक खुराक लगवा ली है जबकि 45 वर्ष से अधिक उम्र के समूह में 85.25 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक लगा दी गई है।

बयान में कहा गया है कि पिछले 12 घंटों में दुनिया भर में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह स्वरूप अब तक 54 देशों में फैल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता