लाइव न्यूज़ :

एमपीएससी आकांक्षी स्वप्निल की खुदकुशी के मामले में ठाकरे ने परिवार को मदद का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:19 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के आकांक्षी स्वप्निल लोंकर की बहन की शिक्षा पूरी कराने और नौकरी दिलवाने में राज्य सरकार मदद देगी। लोंकर ने हाल में पुणे के हड़पसर में खुदकुशी कर ली थी।

लोंकर ने एमपीएससी की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफलता पाई थी लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अंतिम साक्षात्कार और नियुक्ति मिलने में हो रहे विलंब से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ठाकरे ने लोंकर के अभिभावकों और बहन से कहा कि आत्महत्या दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्हें खुद को मजबूत रखें।

शिवसेना ने लोंकर के परिवार को बृहस्पतिवार को पांच लाख रूपये की मदद दी, वहीं मंत्री एकनाथ शिंदे और विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरे ने परिवार को 11 लाख रूपये की मदद दी है।

गोरे के कार्यालय की ओर से बताया गया कि परिवार ने बैंक से जो कर्ज लिया था, शिवसेना नेता ने वह भी चुका दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू