लाइव न्यूज़ :

ठाकरे ने हाफकिन संस्थान को कोविड-19 टीके पर अनुसंधान शुरू करने को कहा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 22:04 IST

Open in App

मुंबई, नौ फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात पर विचार करते हुए हाफकिन संस्थान को कोविड-19 के टीके पर जल्द अनुसंधान करने की जरूरत है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि देश में जैव चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में सबसे पुराने संस्थानों में शुमार परेल स्थित हाफकिन संस्थान के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी की।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख भी बैठक में मौजूद थे।

हाफकिन संस्थान का मुख्य कार्य विभिन्न बीमारियों के लिए टीका निर्माण और अनुसंधान करना है।

बयान के मुताबिक ठाकरे ने कहा, ‘‘इसलिए बड़े पैमाने पर अनुसंधान करने का समय आ गया है और राज्य सरकार इसके लिए सभी तरह की मदद करेगी। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 121 साल पुराने इस संस्थान को अनुसंधान पर जोर देने के साथ कोविड-19 से बचाव के टीके के उत्पादन के लिए भी प्रयास करना चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार आगामी दिनों में संस्थान में एक आधुनिक टीका अनुसंधान केंद्र की स्थापना के लिए मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाने में संस्थान ने बड़ी भूमिका अदा की और पिछले छह महीने में 28 करोड़ से ज्यादा टीकों का उत्पादन किया।

उन्होंने कहा कि राज्य के हालत को देखते हुए जरूरी है कि संस्थान जल्द कोविड-19 टीके पर अनुसंधान करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस