लाइव न्यूज़ :

भंडारा जिले प्रभार से मुक्त कपड़ा मंत्री संजय सावकारे, पंकज भोयर होंगे नए प्रभारी मंत्री, सीएम देवेंद्र फडणवीस का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 17:09 IST

कपड़ा मंत्री सावकारे को भंडारा जिले के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है और बुलढाणा जिले का सह-प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभारी मंत्री के रूप में एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। महाराष्ट्र के भंडारा की जिम्मेदारी संभाल पाने में मुश्किल हो रही थी।नरेंद्र भोंडेकर ने दावा किया कि सावकारे पर पद छोड़ने का दबाव था।

मुंबईः महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर को संजय सावकारे के स्थान पर भंडारा जिले का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव दिलीप देशपांडे द्वारा सोमवार रात जारी आदेश में कहा गया कि कपड़ा मंत्री सावकारे को भंडारा जिले के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें बुलढाणा जिले का सह-प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र में, मंत्रियों को उनके विभागों के अलावा, प्रभारी मंत्री के रूप में एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। सावकारे ने कहा कि उनके गृह जिले जलगांव और भंडारा के बीच की दूरी के कारण उनके लिए पूर्वी महाराष्ट्र के भंडारा की जिम्मेदारी संभाल पाने में मुश्किल हो रही थी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपनी मुश्किलें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बताईं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।’’ भोयर ने उन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह भंडारा में सुशासन और विकास सुनिश्चित करेंगे। इस बीच, भंडारा से शिवसेना विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने दावा किया कि सावकारे पर पद छोड़ने का दबाव था।

भोंडेकर ने कहा, ‘‘पिछले 10-15 दिनों से मैं सुन रहा था कि सावकारे खुद कुछ मुश्किलों के चलते भंडारा के प्रभारी मंत्री के पद पर बने रहने को तैयार नहीं हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कई मांगों और प्रशासनिक प्रावधानों के बावजूद सावकारे ने भंडारा में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि जारी नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री उसी जिले के निवासी होने चाहिए।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसBJPशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां