लाइव न्यूज़ :

कई ऐतिहासिक शख्सियतों, भारतीय राजवंशों पर पाठ्य पुस्तकों में सामग्री की जरूरत है :सहस्त्रबुद्धे

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं शिक्षा पर संसदीय समिति के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने बुधवार को कहा कि स्कूली पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन करने वालों की ओर से कमी होने के चलते कई ऐतिहासिक शख्सयितों और भारत के महान व्यक्तियों को उनमें जगह नहीं मिल पाई है।

वर्तमान में छात्रों को उपलब्ध स्कूली पाठ्य पुस्तकों की सामग्री और डिजाइन में बदलाव की हिमायत करते हुए राज्यसभा सदस्य ने कहा कि चोल, विजयनगर, अहोम जैसे भारत के महान राजाओं और राजवंशों के शासन के बारे में कहानियां भविष्य की पीढ़ियों के लिए पाठ्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्कूली पाठ्यपुस्तकों में छात्रों को आदिवासी-वनवासी समुदाय तथा नजरअंदाज कर दी गईं अन्य महान शख्सियतों के बारे में भी शिक्षा देनी चाहिए।

भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह निश्चित तौर पर पाठ्य पुस्तकें बनाने वालों की ओर से कमी है। दूरदृष्टि की कमी, उनके गलत विचार के कारण हमारी महान शख्सियतों को उनमें प्रमुखता से जगह नहीं मिल पाई है। ’’

सहस्त्रबुद्धे से उनके तहत एक संसदीय समिति की ताजा रिपोर्ट में ‘स्कूली पाठ्य पुस्तकों की सामग्री व डिजाइन में सुधार’ पर टिप्पणी करने को कहा गया था।

समिति की रिपोर्ट मंगलवार को संसद के पटल पर रखी गई थी। इसमें सिख और मराठा इतिहास से पाठ्यक्रम में और अधिक सामग्री जोड़ने तथा पुस्तकों को लैंगिक रूप से समावेशी बनाने पर जोर दिया गया है।

समिति ने सिफारिश की है कि वेदों और भगवद् गीता से जानकारियां भी पाठ्यक्रम में शामिल की जानी चाहिए। भगवान महावीर के उपदेशों को शामिल किया जाना चाहिए।

सहस्त्रबुद्धे, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे