लाइव न्यूज़ :

टीईटी पेपर लीक मामला: उप्र एसटीएफ ने प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:17 IST

Open in App

नोएडा, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (यूपीटीईटी 2021) के पेपर लीक होने के मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा इकाई) ने दिल्ली स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना सूरजपुर में एसटीएफ के द्वारा विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि 28 नवंबर 2021 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा होनी थी। परीक्षा वाले दिन प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर आ गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी, तथा पेपर लीक करवाने में शामिल कई लोगों को उत्तर प्रदेश में विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने टीईटी परीक्षा के दिल्ली में पेपर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस के मालिक राय अनूप प्रसाद को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं।

मिश्रा ने बताया कि प्रसाद की दिल्ली के ओखला में प्रिंटिंग प्रेस है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि कोलकाता, नोएडा, दिल्ली में स्थित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस में टीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाए गए थे। इस मामले में एसटीएफ की तरफ से पांच प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों के खिलाफ थाना सूरजपुर में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह