लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “जोखिम वाले” देशों से पहुंचे चार और यात्रियों की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे एयर फ्रांस की उड़ान से आए 243 लोगों में से तीन की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया कि लंदन से आई एक उड़ान में 195 अन्य यात्रियों के साथ आए एक व्यक्ति की जांच में भी संक्रमण पाया गया है।

इन यात्रियों के नमूनों को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के पास यह पता करने के लिए भेजा गया है कि क्या यह संक्रमण कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का है या नहीं। वायरस के इस स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘चिंताजनक प्रकार’ घोषित किया गया है। मंगलवार की रात से देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू होने के बाद से “जोखिम वाले” देशों से अब तक कुल आठ लोगों की जांच में संक्रमण पाया गया है।

संक्रमित आठ यात्रियों और “कोविड जैसे लक्षणों वाले” दो अन्य यात्रियों को लोक नायक अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां ऐसे मरीजों के उपचार के वास्ते एक अलग वार्ड बनाया गया है।

केंद्र के अनुसार, जोखिम वाले देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉंग और इजराइल आदि हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों