लाइव न्यूज़ :

इंदौर हवाई अड्डे पर जांच में संक्रमित पाए गए व्यक्ति को दुबई की उड़ान में सवार होने से रोका गया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:40 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश),15 सितंबर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर बुधवार को कोविड-19 की जांच के दौरान संक्रमित पाए गए 26 वर्षीय व्यक्ति को एअर इंडिया की इंदौर-दुबई की उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया, "तय प्रक्रिया के तहत इंदौर-दुबई उड़ान के हर यात्री की देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की जाती है। बुधवार को 117 यात्रियों की जांच की गई और इनमें शामिल 26 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया।"

मालाकार ने बताया कि यह व्यक्ति रोजगार के लिए दुबई जा रहा था।

उन्होंने बताया, "हमने इस व्यक्ति को शहर के खंडवा रोड स्थित देखभाल केंद्र भेज दिया है। उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन महामारी के लक्षण नहीं हैं।"

इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू