लाइव न्यूज़ :

पुणे में ओमीक्रोन के सात में से पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी : अजित पवार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:08 IST

Open in App

पुणे, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि पुणे में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित मिले सात में से पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट अब नेगेटिव आयी है।

जिले में कोविड-19 की स्थिति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि पिम्परी-चिंचवड औद्योगिक टाउनशिप में मिले छह में से चार मरीजों और पुणे शहर के एक मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

जिले के प्रभारी मंत्री पवार ने कहा, ‘‘सभी सात मरीजों की हालत स्थिर है। ओमीक्रोन से संक्रमित पिम्परी-चिंचवड के चार और पुणे शहर के एक मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।’’

नाइजीरिया से आयी एक प्रवासी भारतीय महिला और उसकी दो बेटियों सहित सात लोगों की जांच रिपोर्ट में उनके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी ताजा जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

अफ्रीका में पिछले महीने सामने आए कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘चिंताजनक स्वरूप’ बताया है।

पवार ने बताया कि जिले में टीका लगवाने के पात्र (वयस्कों) सभी लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लग चुकी है और अभी तक 1.38 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है