लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के व्यवसायी बिंदरू, शिक्षकों की हत्या करने वाले आतंकियों की पहचान हुई: अधिकारी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:30 IST

Open in App

(सुमीर कौल)

श्रीनगर, 12 अक्टूबर सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को उन आतंकवादियों की पहचान की जिनके बारे में उनका मानना है कि पिछले सप्ताह शहर में नागरिकों की हत्या के पीछे उनका हाथ था। आतंकियों में उनका 25 वर्षीय सरगना बासित अहमद डार भी शामिल है, जो दक्षिण कश्मीर के कुलगाम का निवासी है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि अप्रैल में कुलगाम जिले के रेडवानी में अपने घर से गायब हो गया डार पहले भी जांच के दायरे में था क्योंकि उसने द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के स्वयंभू प्रमुख अब्बास शेख के साथ काम किया था। टीआरएफ को प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है।

अधिकारियों के अनुसार डार और तीन अन्य युवक चार सदस्यीय आतंकी दस्ते का हिस्सा थे, जिसने शहर में नागरिकों पर हमले को अंजाम दिया। इनमें 20 साल की उम्र का एक युवक और शहर के नवा कदल का निवासी मेहरान शल्ला और एक अन्य युवक आदिल का भी नाम आया है।

अधिकारियों ने कहा कि यह समूह कश्मीरी पंडित दवा व्यवसायी माखन लाल बिंदरू, स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की हत्या में शामिल था।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने सभी स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने के बाद और नागरिकों, विशेष रूप से अल्पसंख्यकों की हत्या के लिए जिम्मेदार समूह का पता लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि डार कहीं छिपा हुआ है और उसके साथ मेहरान और अन्य भी हैं। ऐसा कहा जाता है कि घाटी में आतंकवाद के सबसे पुराने चेहरे में से एक अब्बास शेख की मौत के बाद डार ने टीआरएफ का नेतृत्व संभाला। सेना ने इस साल एक अभियान में शेख को मार गिराया था।

इस साल की शुरुआत में आभूषण विक्रेता सतपाल निश्चल की हत्या के पीछे शेख का हाथ था, जिससे सुरक्षा बलों ने यह निष्कर्ष निकाला कि वीरेंद्र पासवान की हत्या के पीछे भी यही समूह हो सकता है, जो घाटी में 'गोलगप्पे' और 'चाट-पापड़ी' बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू