लाइव न्यूज़ :

पुंछ में आतंकवादी दो-तीन महीने से मौजूद थे: जम्मू कश्मीर पुलिस

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:22 IST

Open in App

जम्मू, 12 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पुंछ जिले में सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल आतंकवादी दो से तीन महीने से इलाके में थे। इस हमले में ही सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए थे।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजौरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि आतंकवादियों को एक खास क्षेत्र तक सीमित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान को "कम से कम समय में तार्किक निष्कर्ष पर ले जाया जाएगा।”

गुप्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने सोमवार को सीएएसओ के दल पर हमला कर दिया था जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके खोज अभियान शुरू किया था।

डीआईजी ने बताया कि बाद में आतंकियों से दूसरी जगह पर फिर से आमना-सामना हुआ था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्थिति की वजह से अभियान में और प्रगति नहीं हुई है।

यह पूछे जाने पर कि क्या हमले में शामिल आतंकवादियों ने हाल में घुसपैठ की थी, तो गुप्ता ने कहा, "समूह दो से तीन महीने से इलाके में मौजूद था। जिस क्षेत्र में आमना-सामना हुआ और हमला हुआ, वह एक ही पट्टी है।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि संयुक्त दलों ने अभियान के तहत इलाके की घेराबंदी कर दी है।

संदिग्ध आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा कि उन्होंने एक अनुमान लगाया है लेकिन जारी अभियान को देखते हुए इसका खुलासा नहीं करेंगे। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि आतंकवादियों को स्थानीय समर्थन मिल रहा था।

उन्होंने कहा कि अभियान एक निश्चित रणनीति के तहत चलाया जा रहा है और " इन पट्टियों में पहले चलाए गए अभियानों में कुछ समय लगा था लेकिन हम आतंकवादियों को खत्म करने में सफल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह