लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः बांदीपुरा मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 11, 2019 11:17 IST

सुरक्षा कर्मियों ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि हो सकता है तीसरा आतंकी भी मकान के मलबे के ढेर में हो।

Open in App
ठळक मुद्देदो आतंकियों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है यह अभियान सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने चलाया हुआ था।

कश्मीर के बांदीपुरा जिले के लडूरा क्षेत्र में रविवार दोपहर शुरू हुर्इ मुठभेड़ आज सुबह खत्म हो गई। सुरक्षाबलों ने रिहायशी इलाके में छुपे तीनों आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और इलाके में सर्च आपरेशन चलाया हुआ है। हालांकि पुलिस ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि हो सकता है तीसरा आतंकी भी मकान के मलबे के ढेर में हो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों के छिपे होने सूचना मिली थी। रविवार दोपहर बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

लडूरा क्षेत्र में चल रही इस मुठभेड़ में आतंकियों ने रविवार शाम तक एक आतंकी को मार गिराया था। अंधेरा हो जाने के कारण अन्य दो आतंकियों को मारने में परेशानी आ रही थी। रात भर चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों बलों ने सुबह तड़के भारी हथियारों का इस्तेमाल किया और अन्य दो आतंकियों को भी मार गिराया।

 

यह अभियान सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने चलाया हुआ था। तीनों आतंकियों के मारे जाने के बाद उनके शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाइ है परंतु अभी भी इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि छिपे आतंकवादियों को सबसे पहले आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा गया था लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया