लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में शांति बाधित करने के लिए उपद्रव करना चाहते हैं आतंकवादी :डीजीपी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:07 IST

Open in App

जम्मू, 18 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोहों से पहले जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी केंद्रशासित प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द्र और शांति को बिगाड़ने के लिए ‘उपद्रव’ मचाने को बेचैन हैं।

सिंह ने कहा कि 2021 की अपनी चुनौतियां होंगी क्योंकि पाकिस्तान ने नयी चालें अख्तियार की हैं जहां जमीन पर नये दहशतगर्द पनप रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक यहां पुलिस मुख्यालय में सेना, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

गणतंत्र दिवस समारोहों की तैयारियों और जम्मू जोन के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘शांतिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोहों के लिए सभी बंदोबस्त सही से करने की जरूरत है। इस तरह की सूचनाएं हैं कि आतंकवादी कुछ उपद्रव मचाना चाहते हैं क्योंकि वे सांप्रदायिक सौहार्द्र, शांति और व्यवस्था को बाधित करने के लिए बेचैन हैं।’’

राज्य पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शत्रुओं की कुत्सित सोच को नाकाम करने के लिए संवेदनशील स्थानों और लोगों पर नजर रखी जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘साल 2021 की अपनी चुनौतियां होंगी क्योंकि पाकिस्तान में नये दहशतगर्दों के पनपने के साथ उसने नयी चालें अपनाई हैं। इनका जवाब देना होगा और इस दिशा में इस बैठक में रखे गये सुझाव बहुत मूल्यवान हैं।’’

डीजीपी ने निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस के लिए तैनातियों को बढ़ाया जा सकता है और त्वरित प्रतिक्रिया दलों, गार्डों को सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘शत्रुओं की कुत्सित सोच को नाकाम करने के लिए एक भलीभांति समन्वित निगरानी तंत्र बनाना होगा।’’

डीजीपी ने अधिकारियों को बैठक में व्यक्त सभी आशंकाओं पर ध्यान देते हुए पर्याप्त कदम उठाने की सलाह दी।

उन्होंने पिछले साल किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों की तारीफ की और कहा कि जहां तक शांति बनाये रखने, कानून व्यवस्था और आतंकवाद निरोधक अभियानों की बात है तो साल 2020 बहुत अच्छा रहा।

सिंह ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के सक्रियता वाले तथा एहतियाती कदमों की प्रशंसा की जिनकी वजह से 2020 में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए और 225 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

डीजीपी ने कहा कि बलों ने जो काम किया है उसे सर्वोच्च स्तर पर मान्यता मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके लिए अपनी बधाई प्रेषित की हैं।

दिलबाग सिंह ने केंद्रशासित प्रदेश में हाल ही में हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों को बड़ी सफलता करार दिया और कहा कि पिछले कुछ सालों में किये गये अच्छे काम की वजह से 2021 को लेकर अपेक्षाएं बढ़ गयी हैं और इन मानदंडों को पूरा करने के लिए सभी बलों को सतत प्रतिबद्धता, परिश्रम एवं समर्पण के साथ लगना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें नये साल का उपयोग शांति को सुदृढ़ करने के लिए करना होगा। आगामी गणतंत्र दिवस और उसके बाद के लिए सभी सुरक्षा बंदोबस्त करने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे