लाइव न्यूज़ :

सीमा पार अपने आकाओं को खुश करने के लिए कश्मीर में स्थिति खराब करना चाहते हैं आतंकवादी: डीजीपी

By भाषा | Updated: November 29, 2019 01:21 IST

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा कि आतंकवादी कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैंडीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी ऐसा सीमा पार के आकाओं को खुश करने के लिए कर रहे हैं

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने गुरुवार को कहा कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं ताकि वह सीमा पार अपने आकाओं को खुश कर सके। सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए घाटी में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस से कानून लागू कराने वाली अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर प्रभावी कदम उठाने को कहा है।

सिंह ने घाटी में हालिया आतंकवादी घटनाओं का हवाला देते हुए कहा, ‘‘आतंकवादी सीमापार के अपने आकाओं को खुश करने के लिए घाटी में स्थिति खराब करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल किसी भी आतंकवादी गतिविधि से निपटने में सक्षम है। श्रीनगर में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को ऐसे तत्वों पर निगरानी रखने को कहा है जो ‘तेजी से शांति की ओर लौट रहे’ घाटी के माहौल को खराब करना चाहते हैं।

सिंह ने यह भी कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के दौरान यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कानून का पालन करने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है