लाइव न्यूज़ :

सीजफायर का फायदा उठा आतंकियों को किया जा रहा इकट्ठा, एलओसी के पार बढ़ता ही जा रहा जमावड़ा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 9, 2021 21:00 IST

सेना की उत्तरी कमान के मुख्यालय में तैनात सेनाधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि की जा चुकी है कि एलओसी के पार आतंकवादियों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना की अग्रिम सीमा चौकिओं पर सादे कपड़ों में आने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है।ये सैनिक नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं जिन्हें इस ओर धकेलने के लिए एकत्र किया जा रहा है।

माना की सीमाओं पर सीजफायर हैं लेकिन वे सब हरकतें पाकिस्तान की ओर से बंद नहीं की गई हैं जिनके कारण राज्य में खून खराबा हो रहा है। सेना कहती है कि अब पाकिस्तानी सेना एलओसी से एक दो के दलों में आतंकवादियों को इस ओर धकेल रही है तो सेना के ही मुताबिक, एलओसी के उस पार पाकिस्तानी सीमा चौकिओं पर बड़े पैमाने पर आतंकवादियों को एकत्र करने का सिलसिला कभी रूका नहीं है। सेना कहती है कि इसके स्पष्ट मायने यही हैं कि पाकिस्तान सीजफायर के समाप्त होते ही आतंकवादियों को बड़ी संख्या में इस ओर धकेलने का प्रयास करेगा।

स्पष्ट शब्दों में कहें तो पाकिस्तानी सेना सीजफायर के मायने आतंकवादियों को खुल्लमखुल्ला तौर पर अपनी सीमा चौकिओं पर एकत्र करने और उन्हें टेªनिंग देने के तौर पर ले रही है। इसका खुलासा सेना भी अब करने लगी है जो एलओसी के पास पाकिस्तानी सीमा चौकिओं पर कड़ी नजर रखे हुए है। रक्षाधिकारियों के बकौलः ‘सीजफायर के पहले ही दिन से एलओसी से सटी पाकिस्तानी सेना की अग्रिम सीमा चौकिओं पर सादे कपड़ों में आने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। ये सैनिक नहीं हैं बल्कि वे आतंकवादी हैं जिन्हें इस ओर धकेलने के लिए एकत्र किया जा रहा है।

फिलहाल वे इनकी सही संख्या बता पाने में तो सक्षम नहीं हैं लेकिन अंदाजन यह संख्या दस हजार के लगभग बताई जा रही है। ये सभी 814 किमी लंबी एलओसी के उस पार पाकिस्तानी सीमा चौकिओं पर तैनात हैं। इन्हीं अधिकारियों के बकौल, सिर्फ आतंकवादियों को सीमा चौकिओं पर तैनात ही नहीं किया गया है बल्कि उन्हें टेªनिंग भी दी जा रही है। और भारतीय सैनिकों की मजबूरी यह है कि जिस सीजफायर का लाभ उठाते हुए पाकिस्तानी सेना ऐसा कर रही है वही सीजफायर भारतीय जवानों के लिए बाधा बन गया है। 

बताया तो यह भी जा रहा है कि इन अग्रिम सीमा चौकिओं पर एकत्र किए गए आतंकवादियों में से कुछेक को एक-दो के दलों में भारतीय सीमा में प्रतिदिन धकेला जा रहा है। भारतीय सेना की कठिनाई यह है कि ऊबड़-खाबड़ और नदी-नालों से परिपूर्ण एलओसी पर आतंकवादियों के एक-दो के दलों को रोक पाना उसके लिए संभव नहीं है। रक्षाधिकारी कहते हैंः‘चप्पे चप्पे पर चाहे जवान तैनात कर लिए जाएं एक दो आतंकवादी आर-पार आसानी से हो सकता है।’

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे