लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी अब भी जम्मू-कश्मीर में हमले की क्षमता रखते हैं: सेना

By भाषा | Updated: February 18, 2021 23:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 फरवरी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सुरक्षा सूचकांकों में सुधार संकेतों के बावजूद आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में हमलों को अंजाम देने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आतंकियों की संख्या घटकर करीब 200 रह गई है लेकिन वे सक्रिय आंतकी हमले की क्षमता रखते हैं।

चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा कि आतंक-रोधी अभियानों को जारी रखने की आवश्यकता है ताकि जम्मू-कश्मीर के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बदामी बाग छावनी इलाके में 15वीं कोर के मुख्यालय में विदेशी राजनयिकों के दौरे के दौरान राजू ने उन्हें बताया कि व्यापक तौर पर सुरक्षा सूचकांक में सुधार हुआ है। हालांकि, आतंकवादी अब भी आतंकी हमला करने की क्षमता रखते हैं।

विदेशी राजनयिकों ने लेफ्टिनेंट जनरल राजू के अलावा पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की।

पुलिस और सेना के अधिकारियों ने राजनयिकों को नियंत्रण रेखा के जमीनी हालात से अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल