J&K: आतंकियों ने CRPF के दो जवानों और दो प्रवासी श्रमिकों को गोली मारी, 24 घंटों में चार प्रवासी नागरिकों को निशाना बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2022 17:58 IST2022-04-04T17:58:11+5:302022-04-04T17:58:11+5:30

पुलिस ने बताया कि आज दोपहर बाद आतंकियों ने श्रीनगर के मैसूमा इलाके में गश्त कर रहे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर गोलियां बरसाईं। जिस कारण दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में एक जवान ने दम तोड़ दिया। 

Terrorists shot two CRPF jawans and two migrant workers, targeted four migrant citizens in 24 hours | J&K: आतंकियों ने CRPF के दो जवानों और दो प्रवासी श्रमिकों को गोली मारी, 24 घंटों में चार प्रवासी नागरिकों को निशाना बनाया

J&K: आतंकियों ने CRPF के दो जवानों और दो प्रवासी श्रमिकों को गोली मारी, 24 घंटों में चार प्रवासी नागरिकों को निशाना बनाया

Highlightsआतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर बरसाईं गोलियां आतंकियों ने पुलवामा में गैर-स्थानीय मजदूरों को भी बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के ताबड़तोड़ हमलों में सोमवार को कश्मीर में दो प्रवासी नागरिक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक  जवान की मौत हो गई। कल रात को भी आतंकियों ने दो अन्य प्रवासी नागरिकों को गोली मार दी थी। रमजान के महीने में यह तीसरा आतंकी हमला था। आज जिन प्रवासी नागरिकों को गोली मारी गई हे वे बाप-बेटा हैं।

पुलिस ने बताया कि आज दोपहर बाद आतंकियों ने श्रीनगर के मैसूमा इलाके में गश्त कर रहे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर गोलियां बरसाईं। जिस कारण दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान विशाल के रूप में की गई है।

इससे पहले आतंकियों ने आज सुबह पुलवामा के लजुराह इलाके में गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया। इस गोलीबारी में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पिछले चौबीस घंटों में ये जिला पुलवामा में ही यह दूसरा आतंकी हमला है। दोनों हमलों में चार गैर कश्मीरी घायल हुए हैं। रविवार को आतंकी हमले में घायल होने वालों में पंजाब का ट्रक ड्राइवर व उसका सहायक शामिल था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर बाद की है। लजुराह पुलवामा में कुछ आतंकवादी आए और उन्होंने वहां मौजूद दो गैर स्थानीय मजदूरों पर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। इससे पहले कि सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचते दोनों आतंकवादी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 

घायलों की पहचान बिहार के पातालश्वर कुमार और जोको चौधरी के तौर पर हुई है। दोनों बाप-बेटा हैं। पातालश्वर के दाहिने हाथ जबकि जोको के दाहिने हाथ व दाहिने पैर पर गोली लगी है। इन हमलों के बाद कश्मीर मंे हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है क्योंकि अधिकारियों को आशंका है कि आतंकी अपने हमलों को बढ़ा सकते हैं और उनके निशाने पर टूरिस्ट भी हो सकते हैं।

Web Title: Terrorists shot two CRPF jawans and two migrant workers, targeted four migrant citizens in 24 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे