लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 20:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार साह (30 वर्षीय) को आतंकवादियों ने शनिवार शाम को श्रीनगर में ईदगाह के पास पार्क के बाहर गोली मारी। उन्होंने बताया कि साह की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और पेशे से कारपेंटर सागिर अहमद को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में अस्पताल में अहमद की मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि ये हत्याएं ऐसे समय हुई हैं जब पुलिस ने दावा किया है कि उसने पिछले सप्ताह अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या में शामिल तीन आतंकवादियों को गत 24 घंटे के भीतर मार गिराया है।

भाजपा ने इन हत्याओं की निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि दो गैर स्थानीय लोगों की हत्याएं निंदनीय और स्तब्ध करने वाली हैं। उन्होंने पुलिस से आह्वान किया कि वह हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाए।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इन हत्याओं की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज श्रीनगर में रेहड़ी लगाने वाले अरविंद कुमार की आतंकी हमले में मौत की कड़ी निंदा करता हूं। यह आम नागरिकों को निशाना बनाने का एक और मामला है। अरविंद कुमार श्रीनगर कमाई और अवसर की तलाश में आए थे और यह अफसोसनाक है कि उनकी हत्या कर दी गई।’’

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने हमले को कायराना करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी तरह विशुद्ध आतंकवाद है। एक बार फिर ईदगाह में गैर स्थानीय रेहड़ी वाले की हत्या कर दी गई। कोई कितना कायरना हरकत कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट