लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने नागरिक की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: April 11, 2021 23:03 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों ने रविवार को एक नागरिक की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय पीड़ित बिजली की तार की मरम्मत कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर मध्य कश्मीर जिले के मगाम क्षेत्र के बुचीपुरा में आतंकवादियों ने नसीर खान पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि खान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की गई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने खान पर उसके घर के बाहर गोली चलाई। घटना के समय वह बिजली विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बिजली तार की मरम्मत कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच इस ओर इशारा करती है कि इसमें प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी मोहम्मद युसूफ डार उर्फ कंटूर उर्फ तैमूर तथा अबरार नदीम भट्ट समेत अन्य आतंकवादी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे