लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकवादियों ने आम नागरिक की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:52 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ नवंबर श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों द्वारा शहर में किया गया दूसरा हमला है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के निवासी मोहम्मद इब्राहिम खान पर बोहरी कदल में रात करीब आठ बजे गोली चलायी। अधिकारियों ने बताया कि खान को गंभीर हालत में पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि खान पास के महाराजगंज इलाके में एक सेल्समेन के तौर पर काम करता था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है।

खान की हत्या पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों द्वारा किया गया दूसरा हमला है। रविवार शाम बटमालू इलाके में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने नागरिक की हत्या की निंदा की। उमर ने ट्वीट किया, ‘‘इब्राहिम की नृशंस हत्या निंदनीय है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। दुर्भाग्य से इब्राहिम की हत्या घाटी, खासकर श्रीनगर में लक्षित हत्याओं की श्रृंखला में नवीनतम है। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र