लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

By भाषा | Updated: August 9, 2020 10:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने पुंछ जिले के अग्रिम इलाकों में गोले बरसाएकुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आतंकवादियों ने अब्दुल हामिद नजर को गोली मारी। वह मध्य कश्मीर के बडगाम के मोहिंदपुरा इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि नजर भाजपा का कार्यकर्ता है। अधिकारी ने बताया कि नजर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। 

पाकिस्तान ने पुंछ जिले के अग्रिम इलाकों में गोले बरसाए

पाकिस्तान की सेना ने रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम इलाकों पर मोर्टार के गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम खबर आने तक मानकोट सेक्टर में गोलाबारी जारी थी, हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह छह बजकर 45 मिनट पर, पाकिस्तान की सेना ने मानकोट सेक्टर में मोर्टार से गोले दागकर तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का बिना किसी उकसावे के उल्लंघन किया। भारतीय सेना उसका माकूल जवाब दे रही है।’’

कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के सिघनपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह