श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस पर गोली चलायी, एक कांस्टेबल की मौत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 14:21 IST2021-02-19T14:21:43+5:302021-02-19T14:21:43+5:30

Terrorists opened fire on police in Srinagar, one constable killed | श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस पर गोली चलायी, एक कांस्टेबल की मौत

श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस पर गोली चलायी, एक कांस्टेबल की मौत

श्रीनगर, 19 फरवरी श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से गोली मारी।

पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी।

उन्होंने मरने वाले पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल सोहेल के रूप में की है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया है।

पिछले तीन दिनों में शहर में यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार को शहर के उच्च सुरक्षा वाले दुर्गानाग इलाके में एक रेस्तरां मालिक और उसके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था।

यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब विभिन्न देशों से राजनयिकों के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर में स्थिति के आकलन के लिए बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Terrorists opened fire on police in Srinagar, one constable killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे