लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में भाजपा नेता पर आतंकियों ने फिर चलाई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा है इलाज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 9, 2020 18:21 IST

अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने की पहली वर्षगांठ से एक दिन पहले चार अगस्त को आतंकियों ने कुलगाम के मीर बाजार में भाजपा सरपंच आरिफ अहमद को गोली मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके पहले जम्मू कश्मीर के बांडीपोरा में भाजपा के कार्यकर्ता वसीम बारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबडगाम भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल हमीद नजार को आतंकवादियों ने गोली मार दी हैजम्मू कश्मीर पुलिस के बडगाम एसएसपी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बडगाम में अब्दुल हमीद नाजर पर गोली चलाई।

जम्मू: बडगाम भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल हमीद नजार को आतंकवादियों ने गोली मार दी है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के बडगाम एसएसपी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बडगाम में अब्दुल हमीद नाजर पर गोली चलाई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद को गोली मार दी। आतंकियों ने अब्दुल हमीद के घर में घुसकर उन्हें गोली मारी और वहां से फरार हो गए। अब्दुल हमीद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।

अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने की पहली वर्षगांठ से एक दिन पहले चार अगस्त को आतंकियों ने कुलगाम के मीर बाजार में भाजपा सरपंच आरिफ अहमद को गोली मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके पहले जम्मू कश्मीर के बांडीपोरा में भाजपा के कार्यकर्ता वसीम बारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमें वसीम के अलावा उनके पिता बशीर अहमद और उनके भाई उमर बशीर पर भी गोलियां चलाई गयी थीं। इन तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले इन तीनों लोगों की मौत हो गई थी।

अब्दुल हमीद नाजर पर आतंकवादी हमले के बाद रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि आतंकी कश्मीर में तिरंगे लहराए जाने से बौखला गए हैं। कश्मीर के लोग शांति चाहते हैं। ऐसे हमले आतंकवादियों की हताशा का सबूत हैं।

रविन्द्र रैना ने कहा है कि कश्मीर में भाजपा के बढ़ते जनाधार से हताश आतंकी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। हालात खराब करने के उनके मंसूबों को पार्टी कार्यकर्ता कभी कामयाब नही होने देंगे। आतंकियों को मार गिराया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां