लाइव न्यूज़ :

J&K: विधायक के घर से चार AK-47 राइफलें लूट ले गए आतंकी, LoC के इलाके में जारी किया हाई अलर्ट

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 30, 2018 17:48 IST

श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में आतंकियों ने कांग्रेस के एमएलसी के घर से रविवार दोपहर चार राइफल लूट लिया। लूट की घटना के बाद से पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर दिया गया है।  

Open in App

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने श्रीनगर स्थित एक विधायक के घर से चार एके 47 राइफलें लूट ली हैं। इसके बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। एलओसी के इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है क्‍योंकि पाक सेना ने कई इलाकों में सैन्‍य व नागरिक ठिकानों पर गोले बरसाए हैं।

श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में आतंकियों ने कांग्रेस के एमएलसी के घर से रविवार दोपहर चार राइफल लूट लिया। लूट की घटना के बाद से पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर दिया गया है।  

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर श्रीनगर में एमएलसी मुजफ्फर अहमद पररे के घर आतंकियों ने धावा बोल दिया। इस दौरान उनके घर पर सुरक्षा में लगे जवानों की चार एके-47 राइफल लेकर आतंकी फरार हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी करके आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

दूसरी ओर पुंछ के गुलपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने रविवार दोपहर सीजफायर उल्लंघन किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पाक को करारा जवाब दिया। पाकिस्तान रुक-रुक कर छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बना रहा है। 

 जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे पाकिस्तान ने गुलपुर सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया। जिसका मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान को दिया गया है। दो दिन पहले भी पाक ने सीमा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। 

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं